क्या अजीत सिंह के बिना रानू एक फिर बन पाएंगी ब्लाक प्रमुख

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई है तो वही संभावित प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपनी तरफ करने के लिये तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं मऊ जनपद 9 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से सबसे ज्यादा हलचल मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख की सीट को लेकर है मोहम्दाबाद ब्लाक प्रमुख के कुर्सी पर अजीत सिंह का कब्जा रहा है दो बार अजीत सिंह मोहम्दाबाद की प्रमुख कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाब रहे थे एक बार उन्होंने अपनी पत्नी को वही दूसरी बार सीट आरक्षित होने की वजह से अपने घर काम करने वाली एक महिला को ब्लाक प्रमुख मोहम्दाबाद की कुर्सी पर बैठा कर सत्ता के विपरीत चुनाव जीतने में सफलता हासिल की थी मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपना लोहा मनाते हुए बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों की गणित को फेल कर दिया था इस बार मोहम्मदाबाद गोहाना ब्लाक प्रमुख की कुर्सी सामान्य है तो वही एक बार फिर अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह मोहम्मदाबाद से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं उनके सामने शिव बचन यादव है देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बार प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा किसका होता है बस फर्क इतना है कि इस बार अजीत सिंह के बगैर रानू सिंह ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कूद पड़ी हैं बताया जाता है कि अजीत सिंह की लखनऊ के कठौता चौराहा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तो वही अजीत सिंह के साथ रह रहे मोहर सिंह को भी कई गोलियां लगे थे जिसके बाद अजीत सिंह की मौत हो गई और मोहर सिंह उस घटना में बाल बाल बच गए इस बार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मैदान में अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह है विगत प्रमुख चुनाव की रणनीति बनाने का दारोमदार अजीत सिंह निभाते थे तो वहीं अजीत सिंह की मौत के बाद इस बार पूरा समय चुनाव का नेतृत्व मोहर सिंह कर रहे है ऐसे में यह दिलचस्प होगा कि जिस अजीत सिंह ने मोहम्मदाबाद के ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाए रहा तो वही इस बार क्या रानू सिंह अपने पति के बिना ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा कर पाएंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख रानू सिंह भाजपा का दामन पकड़ चुकी है ।

