बेकाबू डीसीएम सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई दो की मौत एक घायल






कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तड़ियांव में गोरखपुर से वाराणसी जा रही सटरिंग के सामान से भरी डीसीएम बृहस्पतिवार की भोर में सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में डीसीएम पर सवार परिचालक सहित दो की मौत हो गयी और चालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ट्रक और डीसीएम को खींचकर थाने लायी है। 
      जानकारी के अनुसार  बृहस्पतिवार को सटरिंग के सामन से लदी डीसीएम जिसमे चालक ,परिचालक और रेलवे के ठेकेदार का सहयोगी सवार था गोरखपुर से वाराणसी जा रही थी ,बृहस्पतिवार की तड़के सुबह 3 बजे जब कोपागंज थाना क्षेत्र के तड़ियांव पंहुचा तो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में डीसीएम का परिचालक राशिद अहमद पुत्र इस्माइल उम्र 25  निवासी कुशीनगर की मौके पर ही मौत हो गयी और रेलवे ठेकेदार का सहायक शुभम उम्र 30 वर्ष निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश और चालक रउफ उम्र 45 वर्ष निवासी देवरिया बुरी तरह घायल हो गए। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा शुभम की इलाज के दौरान मौत हो गयी और चालक रउफ की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< क्या अजीत सिंह के बिना रानू एक फिर बन पाएंगी ब्लाक प्रमुख
जिलाधिकारी ने किया नाव से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण >>