मनोज राय होंगे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ





जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन किया गया नामांकन सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम के 3:00 बजे तक किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी मनोज राय ने  अपना पर्चा दाखिला किया तो वही अन्य किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नही दाखिल किया नामांकन की समय सीमा तक मात्र एक उम्मीदवार मनोज राय का जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल हुआ बताया जाता है कि मनोज राय ने शनिवार को 3 सीट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया मऊ जनपद में कुल 34 जिला पंचायत सदस्य हैं वही अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने की वजह से मनोज राय का निर्विरोध निर्वाचन तय है वही सिर्फ मनोज राय का पर्चा दाखिला के बाद नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया जिसके बाद मनोज राय के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई साथ ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया वही अभी मनोज राय के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सरकार बनी तो हर उत्पीड़न का हिसाब होगा-सपा जिलाध्यक्ष
बिना लड़े ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गयी सपा >>