बिना लड़े ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हार गयी सपा





जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सपा बिना लड़े ही हार गयी बताया जाता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार के रूप में सपा ने राम नगीना यादव वो अपना प्रत्याशी बनाया था तो वही भाजपा ने मनोज राय को अपना उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा था माना जा रहा था कि दोनों दलों से उम्मीदवार आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होगा परन्तु शनिवार को सुबह 11 बजे नामंकन प्रक्रिया आरम्भ होकर अपराह्न 3 बजे तक चली निर्धारित समय मे सिर्फ भाजपा के ही  उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वही समय धीरे धीरे बीतता गया मगर सपा उम्मीदवार का कोई अता पता नही चला वही सपा के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पूरे समय तक अपने उम्मीदवार की तलाश करते रहे मगर सपा उम्मीदवार का कोई पता नही चला उसके बाद आनन फानन में सपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता बुलाई और सपा उम्मीदवार के पर्चा न दाखिल कर पाने का सारा आरोप भाजपा पर लगा दिया कि भाजपा सत्ता के बल पर सपा उम्मीदवार को पर्चा दाखिल नही करने दिया जा रहा है और सपा उम्मीदवार को तमाम प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है सपा जिलाध्यक्ष ने यहाँ तक कहा कि सपा उम्मीदवार लापता हो गये है और उनसे संपर्क नही हो पा रहा । शनिवार को नामांकन के समय तक सपा उम्मीदवार नामांकन करने ही नही आये और समाजवादी पार्टी बिना लड़े ही हार गयी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मनोज राय होंगे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ
सपा ने धर्म प्रकाश यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाया >>