जाने कैसे टूटी पटिया कि पाँच लोग कुँए में गिर गये






 कोपागंज।स्थानीय  थाना क्षेत्र के  भदसा-मानोपुर गांव में बुधवार की सुबह एक घटना से हड़कंप मच गया। कुएं की पटिया धसकने से उस पर बैठे पांच लोग गहरे कुएं में जा गिरे। इन पांच लोगों में तीन मासूम बच्चे भी थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोपागंज थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई कुएं में गिरे चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया जबकि एक की सर में चोट लगने से मौत हो गयी जिसका शव चार घंटे की  काफी मशक्क्त के बाद निकाला गया। पुलिस मृतक का शव को पोस्टर्मटम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।                        कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा-मनोपुर गांव निवासी अखिलानंद राय (65) और राकेश चौरसिया (55) बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के बीच में स्थित कुएं पर लगाई गई पटिया पर रोज की तरह बैठ कर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच गांव के तपन शुक्ला के 5 वर्षीय पुत्र अदरिक, उनकी बेटी 7 वर्षीय सौम्या और गांव के ही विजय नाथ राय का 2 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप राय भी वहां आ गए और सभी के साथ बैठ गए आपस में बात ही कर रहे थे कि अचानक पटिया धस गई और सभी गहरे कुएं में जा गिरे। कुएं में एक साथ पांच लोगों के गिरने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर कोपागंज अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य में जुट गए और किसी तरह चार लोगों को निकाल लिया गया। सभी को कोपागंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। जबकि एक व्यक्ति राकेश चौरसिया की सर में चोट लगने के चलते मौत होगयी और चार घंटे की काफी मशक्क्त के बाद गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकला जा सका।  घटना से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गयी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 1 जुलाई को शारदा नारायन हॉस्पिटल में लगेगा रक्त दान शिविर
अज्ञात बदमाशों ने वर्तमान प्रधान को मारी गोली हालत गंभीर >>