अज्ञात बदमाशों ने वर्तमान प्रधान को मारी गोली हालत गंभीर

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) कोतवाली क्षेत्र के मडहापट्टी गांव के वर्तमान प्रधान बृजराज निषाद उम्र 42 वर्ष जो बुधवार को वलीदपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे । इस बीच घर से लगभग 1 किलोमीटर पहले कोईरीपूरा के पास अज्ञात बदमाशों ने प्रधान के ऊपर जान मारने की नियत से तमंचे से गोली मार दी । जिससे ग्राम प्रधान को दोनों सोल्डरों में गोली लग गई । इसके बाद गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । भीड़ को देखकर बाद बदमाश वहां से भाग निकले । और लोगों ने तुरंत इस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहाना में भर्ती कराया । जहां दोनों सोल्डरों में से एक सोल्डर से गोली निकल गई । लेकिन दूसरे सोल्डर में अभी भी गोली फंसी हुई है । हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रधान को ट्रामा सेंटर आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया । मौके पर सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए । समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है ।

