युवा सपा नेता मुरलीधर यादव ने क्या कहा सपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर





समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सपा जिला अध्यक्ष को हटाए जाने के बाद से ही समाजवादी खेमे में जिला अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज है कि अगला जिला अध्यक्ष कौन होगा ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के सूत्र बता रहे हैं कि इस बार सपा  नेतृत्व मऊ में किसी युवा चेहरे को जिलाध्यक्ष बना सकता है युवा चेहरे को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपने के पीछे सपा नेतृत्व यह मानकर चल रही है कि युवा जिला अध्यक्ष होने से अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ा जाए और आगामी विधानसभा में बड़ी जीत हासिल की जाए ऐसे में युवा जिला अध्यक्ष की बात की जाए तो मुरलीधर यादव इसके लिये काफी उपयोगी साबित हो सकते है मुरली धर यादव समाजवादी पार्टी के काफी जुझारू और तेज तर्रार नेता माने जाते है वही युवाओं में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है साथ ही श्री यादव कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुये है और सामाजिक कार्यो में बढ चढ़ कर हिस्सा लेते है  जिसका फायदा आगामी चुनाव मुरलीधर यादव को मऊ सपा की कमान  मिलने से मिल सकता है  एक लंम्बे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय मुरलीधर यादव से दुरभाष पर हुई बातचीत में मुरली धर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे जिम्मेदारी सौपते है तो मै उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की चारो सीटे जितवाकर सरकार बनवाने में मऊ अपनी अहम भूमिका निभाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अज्ञात बदमाशों ने वर्तमान प्रधान को मारी गोली हालत गंभीर
आपका खून किसी की साँसों को थमने से रोक सकता है :-डा0 संजय सिंह* >>