ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा-सपा दो-दो हाथ करने को तैयार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई तो वह अधिसूचना जारी होने के बाद से मऊ जनपद का सियासी हलचल तेज हो गई है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी जहाँ उत्साह से लबरेज है तो वही समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवार का नामांकन तक नहीं करवा पायी थी 8 जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद को लेकर नामांकन होगा तो वही 10 जुलाई को वोट पड़ेंगे और उसी दिन मतगणना भी होगी मऊ जनपद की 9 ब्लॉक प्रमुख सीटों के लिए राजनैतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है जिसमें मोहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर , परदहा, कोपागंज , रतनपुरा , घोसी, बडराव, दोहरीघाट व फतेहपुर मंडाव है जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जिस तरह से समाजवादी पार्टी को पटखनी मिली और वह अपने प्रत्याशी का नामांकन तक नहीं करवा पायी उसके बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है तो वही सपा ने कई ब्लॉक प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के पत्ते तक नहीं खोलें अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने में कामयाब हुई थी तो क्या इस बार 9 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर वे अपने उम्मीदवारों को निर्विरोध जिताने में कामयाब हो पाएगी या उसे मुख्य विपक्षी पार्टी से कड़ा मुकाबला मिलेगा ।

