मऊ भाजपा की ली सदस्यता और बन गयेP प्रमुख पद के उम्मीदवार

गुरुवार को जनपद मऊ की नौ प्रमुख सीटों पर नामांकन होना है वही 1 दिन पहले भाजपा भाजपा ने 8 क्षेत्र पंचायत सदस्यों जो अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र से आते हैं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा ज्वाइन करने के 2 घंटे बाद ही उन्हें ब्लाक प्रमुख पद का उम्मीदवार बना दिया गया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की जिन लोगों को पार्टी के सदस्यता दिलाई गई है वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा के लिए काम करते रहे है बुधवार को आठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा जिसमे 7 को दो घण्टे बाद ही भाजपा ने अपना प्रमुख पद का उम्मीदवार बना दिया तो वही इसे लेकर राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा का विषय रहा कि दो घण्टे के अंदर भाजपा की सदस्यता और फिर उम्मीदवारी ने सियासी तापमान बढ़ने का काम कर दिया है ।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

