मऊ की नौ ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जाने कौन-कौन हुआ निर्वाचित

जनपद मऊ की नौ प्रमुख सीटों में से 6 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ वही तीन सीट पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गई था। बताया जाता है कि शनिवार को 6 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें फतेहपुर मंडाव , बडराव दोहरीघाट, रतनपुरा, मोहम्मदाबाद गोहना, परदहा की सीट पर मतदान हुआ। जिसके तुरंत बाद मतगणना हुई । जिसमे भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख की 3 सीटों पर कब्जा किया तो वही तीन सीटें निर्दलीयों के हाथों में गयी। परदहा में निर्दलीय उम्मीदवार राजेश ने भाजपा उम्मीदवार अशोक को पटखनी दी दोहरीघाट से प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रेम शंकर राय को मात दी तो रतनपुरा में सरिता राजभर ने जीत का परचम लहराया साथ ही फतेहपुर मंडाव में भाजपा उम्मीदवार मीनू सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार ऐश्वर्या यादव को पटखनी दी तो वही बडराव में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार बंदना राय को निर्दल प्रत्याशी पूजा मिश्रा ने शिकस्त देते हुये अपना परचम लहराया। मोहम्मदाबाद गोहाना में रानू सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार राम बचन यादव को भारी मतों से शिकस्त दे दी। वही इससे पूर्व रानीपुर कोपागंज व घोसी ब्लाक प्रमुख कि सीट पर निर्विरोध प्रत्याशियों का निर्वाचन हुआ जिसमें रानीपुर से सोनी राज के खिलाफ किसी ने पर्चा नहीं खरीद तो वही कोपागंज में सपा उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे भाजपा के डॉ जयप्रकाश साहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए तो वही घोसी में भाजपा उम्मीदवार ने ही अपना पर्चा वापस ले लिया था जिससे सपा के रामकृष्ण यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये थे।

