थाना मुहम्मदाबाद के ग्राम मड्हा के प्रधान के गोली मारने मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

*प्रेस नोट 15.07.2021*
पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चैकिंग के दौरान पट्टी बार्डर से, मड्हा के ग्राम प्रधान के उपर हमला करने मामलें में पंजीकृत मु0अ0सं0 360/21 धारा 147,148,149,506,307,120बी भादवि0 में वांछित मुख्य अभियुक्तगण अंगद पुत्र दीनानाथ, सोनू पुत्र सूरज हरिजन निवासीगण पट्टी थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। उक्त अंगद पुत्र दीनानाथ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व एक अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आयुद्य अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

