कोटवा विद्युत उपकेंद्र की लापरवाही पर भाजपा नेताओं संग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन





कोटवा विद्युत उपकेंद्र द्वारा बिजली की लापरवाही को लेकर उक्त फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों सहित भाजपा नेताओं ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर शनिवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को ज्ञापन दिया और आरोप लगाया कि स्थानीय जे ई की लापरवाही की वजह से कोटवा उपकेंद्र के लोगो को पर्याप्त मात्रा में बिजली नही मिल रही है। जिससे ग्रामीणों व किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही लोगो ने जे ई को उक्त फीडर से हटाने की भी माँग की गयी। ज्ञापन देने वालो में भाजपा नेता अंजनी कुमार सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, धीरेंद्र मौर्य , विपिन विश्वकर्मा आदि लोग मुख्य रूप से मौजद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय को धमकी मामले में सपा नेताओं ने दिया ज्ञापन
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सूनी जनता की समस्या >>