बडराव ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गोली चलाने वाले अभी भी दूर है पुलिस की पकड़ से





ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बडराव ब्लॉक से  ब्लॉक प्रमुख की भाजपा प्रत्याशी रही वंदना राय के रिश्तेदार सन्तोष राय पर मतदान से पूर्व उनपर गोली चलायी गयी थी। और गोली उनके हाथ मे लगी वही सन्तोष राय को जिला चिकित्सालय लाया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।  उक्त गाड़ी में संजय राय भी थे जो बाल बाल बच गये । वही संजय राय की तहरीर पर घोसी पुलिस ने 12 नामजद सहित 1 अज्ञात व्यक्ति पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के एक सप्ताह से ऊपर बीत जाने के बाद भी अभी तक  पुलिस को कोई भी सफलता नही मिली है और वह अभी तक उन नामजद लोगो को भी नही पकड़ पायी जिन्होंने उस रात गोली चलायी और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गोली चला कर सीधे प्रशासन को चुनौती दे डाली।  मतदान से पूर्व चली गोली ने जहाँ राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया तो वही प्रशासन के लिये भी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना चुनौती बन गया था। वही एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उक्त गोली कांड में जिनको नामजद किया गया था वो अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है। और अभी तक उस रात चली गोली से सही कारणों का पता नही चल सका है कि आखिर गोली चलाने के पीछे मकसद क्या था और किन कारणों से गोली चलाई गई थी ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिलीप को पुनः मिली सपा छात्रसभा की कमान
जाने किसे मिली रोटरी क्लब मऊ की कमान >>