जाने किन बच्चों को पढ़ायेंगे सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने उन असहायों के सर पर हाथ रखने की मुहिम शुरू की है जो असहाय और गरीब है तथा उनका परिवार उन्हें अच्छी शिक्षा नही दे पा रहे है उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिये और वो शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को खुशनुमा बना सके इसके लिये राजीव राय ने बड़ागांव के बाबूलाल राजभर की 7 संतानों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी ली है । बताया जाता है कि विगत दिनों बड़ागाँव निवासी बाबूलाल की विगत दिनों निधन हो गया था । मृतक बाबूलाल राजभर  ही अपने परिवार के  एक मात्र कमाऊ व्यक्ति थे। बाबूलाल राजभर के निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक सकठ खड़ा हो गया और साथ ही बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी कराना कठिन हो गया था । बाबूलाल के निधन की जानकारी होने पर राजीव राय ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण बाहर होने की वजह से उन्होंने तत्काल उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग के साथ साथ खाद्य सामग्री भेजवाने का काम किया और परिजनों को वादा किये थे कि आने के बाद बच्चों की पढाई का सारा खर्च उठाएंगे । अपने कहे वादे के अंतर्गत सोमवार को राजीव राय ने बड़ागांव निवासी बाबूलाल राजभर के बच्चों ईशा, अवर्तिका, छोटी, प्रिंस, अंशिका, राधा, अंश से मुलाकात की और उनकी पूरी पढायी का खर्च उठाने की बात कही साथ ही राजीव राय ने कहा कि जनपद में ऐसे जो भी बच्चे है जो पैसे में अभाव में पढ नही पा रहे उन्हें भी पढ़ाने का काम किया जायेगा। वही तीन और बच्चों सहित कुल 10 बच्चो की जिम्मेदारी ली साथ ही कहा कि मेरे रहते कोई भी बच्चा अनाथ नही रहेगा और पैसों के अभाव में अपनी पढायी लिखायी नही छोड़ पायेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मधुबन पुलिस ने दस पशु तस्करो को किया गिरफ्तार
पिता को याद कर नम हो गयी राजीव राय की आँखे >>