मऊ में जाने कहा चल रहा था पंचायत भवन में विद्यालय





 

जिला अधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पंचायत भवन पर अवैध रूप से ग्राम-कोरौली, विकास खण्ड-दोहरीघाट में पंचायत भवन का उपयोग निजी विद्यालय हेतु किया जा रहा था। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मौके पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार की टीम भेज कर पंचायत भवन को अतिक्रमणमुक्त कराते हुए अगल-बगल के अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल ध्वस्त कराया गया। अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा यह बताया गया कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियांे का संचालन जनपद अन्तर्गत पाये जाने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी एवं अवैध गतिविधियों में सम्मिलित सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राजभर समाज ने किया सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का सम्मान
चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजना के पीटर के पाये 97.8 प्रतिशत अंक >>