राजभर समाज ने किया सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का सम्मान

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय का स्वागत किया गया बताया जाता है कि विगत दिनों बड़ा गांव मऊ के बाबूलाल राजभर की लंबी बीमारी से आसमयिक निधन के बाद परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार व बच्चों के अच्छी शिक्षा दीक्षा जिसमें दो बच्चे पांच बच्चियों की पूरी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता राजीव राय द्वारा ली गयी और मौके पर आर्थिक सहायता के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी मुहैया उपलब्ध कराया।जिससे राजभर समाज के नवजवानों द्वारा उनका माल्यर्पण करके व महाराजा सोहलदेव की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। समाज का नेतृत्व कर रहे लोगों को राजीव राय जी के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से प्रेरणा लेते हुए ऐसे मजबूर एवं असहाय लोगो की मदत के लिए आगे आने की जरूरत है..
स्वागत कर्ता में प्रमुख रूप से लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष धीरज राजभर सभासद विष्णु राजभर, विनोद राजभर ,बलराम राजभर,ई० सुजीत राजभर, जितेंद्र राजभर ,विशाल राजभर, अनिल राजभर, अरविंद राजभर ,मोहन राजभर ,शेषनाथ राजभर संदीप राजभर ,नितिन राजभर, वीरेंद्र राजभर ,सुनील राजभर, अभिषेक राजभर ,सोनू राजभर ,गौतम राजभर ,विवेक राजभर शामिल रहे आदी।।।

