रोटरी क्लब मऊ ने लाखीपुर गाँव में कराया टीकाकरण कार्यक्रम*






जनपद में रोटरी क्लब मऊ की तरफ से चलाये जा रहे 'टीकाकरण जागरूकता अभियान ' के तहत आज  घोसी क्षेत्र  के लाखीपुर गाँव में टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह , सचिव सचिन्द्र सिंह,कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अजित सिंह , रोटेरियन प्रदीप सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया की इस टीकाकरण कार्यक्रम में कुल 150 लोगो का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा की टीकाकरण ही है कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच। इससे घबराने की कोई ज़रुरत नहीं वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जो लोग किसी बीमारी जैसे शुगर,बी0पी आदि से ग्रसित है वो भी टीकाकरण करवा सकते है और अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहे तथा स्तनपान कराने वाली माताएं कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।' । कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है व इसके महिलाओं या पुरुषों में संतानहीनता का कारण होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। आगे डॉ सिंह ने बताया की टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना जरूरी है, जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी का पालन करना। अंत में डॉ सिंह ने ग्राम प्रधान मानधाता सिंह ( वकील ) ,वैक्सीन प्रभारी घोसी शिवकुमार जी एव उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया।इस मौके पर नेहा सिंह ,जेनही सिंह ,श्याम सुन्दर चौहान,दिनेश ,प्रदीप आदि मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह व क्षेत्रीय मंत्री अंजनी सिंह का हुआ भव्य स्वागत
जाने मऊ में कैसे हुई तीन मासूमों की मौत >>