मऊ के नोडल अधिकारी ने भू-माफियाओं एवं अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश





 

  प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश शासन नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में शाशन की प्राथमिकता एवं विकास कार्यक्रमो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में वह भू-माफियाओं एवं अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा निर्देश दिया गया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागों की संपत्ति रजिस्टर बनवाएं जितना एरिया उनके लिए एलाट है उसका अंकन रजिस्टर पर अवश्य करें। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जो जमीने राजस्व अभिलेखों में दर्ज है उस पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया हो तो उसको हटवा ले तथा जितनी भी सरकारी जमीने है संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की जमीन को सुरक्षित रखें तथा अवैध कब्जे के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा स्थाई एवं अस्थाई को गो आश्रय स्थलों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं पशुओं में खुरपका एवं मुंहपका का टीका लगवाने के निर्देश भी दिए। अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी भी कार्य में गरीबों को बेवजह परेशान न करें। बैठक नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बीपीएल कार्ड धारकों की सूची लेकर उसमें से या देखने की कितनी लोगों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बना है तथा जिनका नहीं बना है उनका कार्ड अवश्य बनवाए। समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रथम किस्त कितने लोगों को नहीं मिली है उनकी क्या कमियां थी उसको देखने तथा अभियान चलाकर इसी महीने में द्वितीय किस्त लाभार्थियों को देने के निर्देश परियोजना अधिकारी को दिया गया। नोडल अधिकारी द्वारा पेयजल योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 12.50% होने पर उसको बढ़ाने के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिस दुकान के सामने कूड़ा-कचरा देखने को मिले उसके खिलाफ नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाए। 
 उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, डी0एफ0ओ0, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला उद्योग  अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने मऊ में कैसे हुई तीन मासूमों की मौत
शिक्षक दिवस पर विधायक ने किया शिक्षकों को सम्मानित >>