रानीपुर में ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रानीपुर मऊ रानीपुर ब्लाक सभागार में रविवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचययातमक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पंचायती राज्य निदेशालय उतर प्रदेश द्वारा किया गया।प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दिप प्रज्वजीत कर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में राज्य प्रशिक्षक के रूप में संजय कुमार मिश्र व ज्ञानती देवी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण शिविर के दौरान ग्राम प्रधानों को पंचायती राज्य व्यवस्था,ग्राम सभा ग्राम पंचायत की बैठक, समितियां,ग्राम प्रधानों की भूमिका व कर्तव्य,ग्राम पंचायत विकास योजना, मॉडल पंचायत,पंचायतो के स्वयं की आय,केन्द्र राज्य वित्त आयोग,ई ग्राम स्वराज,पीएफएन एस व पंचायत पुरस्कारों के बाबत जानकारी प्रशिक्षण शिविर में दी गई।शिविर के दौरान खण्ड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह,एडीओ पंचायत सुरेन्द्रनाथ यादव,सहित ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव,राजनाथ यादव,महेंद्र यादव,राजेन्द्र कन्नौजिया,अंगद सिंह चौहान,नरायन चौहान,रामशरन चौहान,कौशल्या देवी,प्रेमबालिका,मिथिलेश पांडेय,प्रवीण राय,अजीत यादव,उमेश कुमार,सुनील गोड, अमित कन्नौजिया, सहित सभी ग्राम प्रधान मौजुद रहे।

