मनीष गुप्ता को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि

रतनपुरा मऊ । स्थानीय दुर्गा माता मंदिर परिसर में व्यापार मंडल द्वारा एक शोक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण साहू तथा संचालन महामंत्री लल्लन चौहान ने किया।
शोक बैठक में वक्ताओं ने रियल स्टेट व्यापारी मनीष मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस द्वारा निर्मम तरीके से मारपीट कर की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया । व्यापारियों ने उनके प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।तथा बैठक में उनके परिजनों के साथ वास्तविक न्याय किए जाने की मांग की गई। बैठक में एक प्रस्ताव के जरिए कहा गया कि सरकार ने उनके परिजनों के लिए जो घोषणाएं की है ,उसे पूरी ईमानदारी के साथ लागू किया जाना चाहिए। शोक बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर के मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में पांचू गोपाल जायसवाल, जयप्रकाश पटेल ,बंधु लाल साहू, रामप्यारे पटेल, संतोष कुमार गुप्ता, एफबी गुप्ता, श्री कृष्ण गुप्ता, रूपचंद साहू, बबलू सिंह इत्यादि प्रमुख थे।

