शिक्षण संस्थान में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार





* 

 

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण मे  थाना *चिरैयाकोट* पुलिस को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर संत देवदास बाबा मंदिर पोखरा के पास से तीन शातिर चोर अशोक कुमार पुत्र स्व0 रमेश राम, आशीश कुमार पुत्र रामप्रवेश राम, दीपक कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासीगण निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 04 अदद सिलाई मशीन, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक पंखा, एक कैची, एक सफेद धागा व 530 रूपया बरामद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 

बरामद समानों के सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग तथा एक हमारे मित्र पंकज कुमार निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट ने मिलकर दिनांक 14.09.2021 को पैसे के लालच में मॉ जगमाती देवी शिक्षण संस्थान करमी सुलतानीपुर से उक्त समानों तथा रूपयों की चोरी किये थे। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में मु0अ0सं0 163/21 धारा 457,380 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें धारा 411 भादवि0 की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।

 

 *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 

1. अशोक कुमार पुत्र स्व0 रमेश राम निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ। 

2. आशीश कुमार पुत्र रामप्रवेश राम निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।

3. दीपक कुमार पुत्र रामप्रवेश निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।

 

 *वांछित अभियुक्त-* 

1. पंकज कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी निजामपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।

 

 *बरामदगी-* 

चोरी की 04 अदद सिलाई मशीन, एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक पंखा, एक कैची, एक सफेद धागा व 530 रूपया नगद।

 

 *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 

 *थानाध्यक्ष चिरैयाकोट* उ0नि0 श्री अमित कुमार मिश्र, उ0नि0 गंगा सागर मिश्र, उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव, का0 गोकर्ण यादव, का0 अनुराग पाल, का0 मनीष कुमार, का0 अमित कुमार यादव, का0 सुधीर चौधरी थाना चिरैयाकोट।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मनीष गुप्ता  को व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्या >>