बाइक की आमने सामने टक्कर में दो घायल





रतनपुरा (मऊ)। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक  गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया ।

बताया जाता है कि दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर होने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क के नीचे  लबालब  पानी में गिर गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार के दिन की 2 बजे की है।
 हलधरपुर थाना क्षेत्र के पीपरसाथ  ग्राम पंचायत निवासी सोनू पटेल 22 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश पटेल बाइक से रतनपुरा आ रहा था, और रतनपुरा से हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी मसाउद्दीन 25 वर्ष बाइक सेअपने गांव बीबीपुर जा रहा था। रतनपुरा ठैचा  मार्ग पर अवस्थित बाछपुर मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आसपास के लोग भी सिहर गए। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार  बाढ़ के लबालब भरे पानी में गिर गए । स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कृषि बिल किसानो के हित में-क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा
मऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ दुर्गा विसर्जन >>