पोखरी में डूब बुजुर्ग महिला की मौत





मऊ हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा ग्राम सभा चक मंझरिया गांव में पोखरे में डूब कर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बताया जाता है कि बुनिया देवी पत्नी स्वर्गीय सत्य नंदन 75 वर्ष हलधरपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा ग्राम सभा मंझरिया गांव की निवासी थी रविवार की देर रात अपने घर में खाना पीना खाकर के सो गई आधी रात को जब पूरा परिवार सो गया तो घर से निकल पड़ी सोमवार की सुबह 6:00 बजे शौच के लिए जब घरवाले नींद खुली तो देखा कि वृद्धा बुनिया देवी अपने बिस्तर पर नहीं थी घर वालों ने इधर-उधर काफी खोजबीन की घर से 100 मीटर की दूरी पर एक पोखरी तरफ देखा तो पानी में उतराया हुआ शव देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विश्व ट्रामा दिवस पर शारदा नरायण हॉस्पिटल द्वारा लोगो को किया गया जागरूक
अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार >>