अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक रविवार को थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भातकोल मोड़ के पास से धर्मेन्द्र यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी हैबतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
*शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्ति गिरफ्तार-*
आज दिनांक 18.10.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दक्षिणटोला* पुलिस द्वारा अखिलेश कुमार, शिवकुमार, राहुल निवासीगण भदेसरा, चन्द्रीका प्रसाद निवासी भटकुवां पट्टी थाना दक्षिणटोला, थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा सूरज, अभिषेक, विरबल, रामप्रवेश निवासीगण शक्करपुर छपरा थाना दोहरीघाट, रामाकान्त निवासी नवापुरा थाना घोसी, थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा विजय सोनकर निवासी दोस्तपुरा, कुन्दन सोनकर निवासी फूलेलपुरा, संगम राजभर निवासी कोपाकोहना, सुनील, अनिल निवासीगण निजामुद्दीपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

