बढ़ती महँगाई कराह रहा जनमानस

बढ़ती महगाई से कराह रहा जनमानस
विधान सभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं जहां राजनीतिक पार्टियां धीरे धीरे चुनावी मोड में आ चुके हैं। तो वहीं इस चुनावी संग्राम में कहीं ना कहीं सबसे बड़ा मुददा महंगाई का होगा। इस कदर आम जनमानस में कि वह करा रहा है और उसे अपने अपने घरेलू खर्च के लिए भारी भरकम रुपयों की आवश्यकता पढ़ रही है वही बढ़ी महंगाई ने मध्यम वर्ग के महीने के खर्च पर काफी असर डाला है हम बात करें तो महँगाई की तो डीजल पेट्रोल रसोई गैस महंगा होने की वजह से आमजन लोगों को अपने तय पैमाने से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है तो वही उनके किचन का भी बजट गड़बड़ा गया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं तो वही तेल और अन्य घरेलू सामान महंगाई की चपेट में आ गया है जिसका असर सीधे-सीधे आम जनमानस पर पड़ रहा है। जहां बढ़ी हुई महंगाई से उन्हें अपनी जेबें ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। ऐसे में इस महंगाई को लेकर सरकारी भी चुप्पी साधे है।

