डीआरम ने किया मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण





मऊ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को  औड़िहार,जखनियाँ,दुल्लहपुर होते हुए सुबह 10:30 बजे पहुंचे मऊ जंक्शन के रेलवे स्टेशन पर गंभीरता से निरीक्षण करते हुए  अपराह्न 11:30 बजे रवाना होकर मोहम्दाबाद आजमगढ़ ख़ुरासान रोड एवं दीदारगंज रेलवे स्टेशनों के व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुख सुविधाओं का संज्ञान लेते हुए  इन स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों की प्रगति देखा। 

जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडे अपने निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से मऊ जं पहुंचे और यात्री सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया और संतोष व्यक्त किया । उन्होंने मऊ स्टेशन के प्लेटफार्म, यात्री हाल,प्रतिक्षालय,पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन के कार्यलयों, स्टेशन परिसर एवं साइकिल स्टैंड का व्यापक निरीक्षण किया और साफ-सफाई के संबंध में संबंधित को निर्देश दिया। इसके पश्चात वे मऊ-शाहगंज रेल खण्ड पर निरीक्षण हेतु रवाना होकर मोहम्मदाबाद ,आजमगढ़,खुरासान रोड एवं दीदारगंज स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए शाहगंज पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मोहम्मदाबाद ,आजमगढ़,खुरासान रोड एवं दीदारगंज स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया और यात्रियों की सुख- सुविधाओं, साफ-सफाई एवं रख रखाव के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिया । इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री एन के जोशी, मंडल इंजीनियर सामान्य  ए के सिंह एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक आज यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से  औड़िहार-मऊ, मऊ-शाहगंज एवं शाहगंज-जौनपुर रेल खंड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया और इस दौरान रेल पथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाई,ओवर हेड ट्रैक्शन का क्लियरेंस,पुल-पुलिया,कर्वेचर, सेफ्टी जॉइंट्स,कांटा क्रासिंग, क्रॉसओवर, अंडर पास,समपार फाटकों का निरीक्षण एवं रेलवे ट्रैक की अल्ट्रा सोनोग्राफी कर संरक्षित रेल परिचालन के साथ-साथ  तेज गति से रेल परिचालन का मार्ग प्रशस्त किया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बुजुर्ग सपा नेता की मदद के लिये आगे आये राष्ट्रीय सचिव राजीव राय
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा नेता ने की बैठक >>