पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा नेता ने की बैठक






समाजवादी पार्टी कार्यालय शुक्रवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक नि० जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  अखिलेश यादव  का आगमन सुभासपा द्वारा आयोजित महापंचायत रैली हलधर पुर मऊ होने को लेकर तैयारी पर मंथन किया गया है वहीं महापंचायत की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए किसान नौजवान तथा यात्रा के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी दिनांक 25 /10/2021 को गोरखपुर से चलकर दोहरीघाट विंध्यवासिनी महाविद्यालय ग्राम बंधन पुर मधुबन में जनसभा करेंगे वहां से महापंचायत रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम मऊ में ही करेंगे दिनांक 26/10/ 2021 को प्रेसवार्ता तथा रैली की तैयारी की समीक्षा तथा महापंचायत रैली में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के साथ शिरकत करेंगे जिसकी तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई ! बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती दिनांक31/ 10 /2021 को शानदार ढंग से मनाने पर विचार किया गया!इस कार्यक्रम के प्रभारी अतरौलिया के विधायक आदरणीय श्री संग्राम यादव जी रहेंगे! समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष श्री हाफिज सरफराज अहमद व महासचिव शकील अहमद तथा मऊ सदर के विधान सभा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल वदूद का स्वागत किया गया बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राम हरीश चौहान ,विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान पूर्व विधायक उमेश पांडे, अलताफ अंसारी,जिला महा सचिव कुद्दूस अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, साधु, शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव , प्रमुख राम कृष्ण यादव, गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, नन्हकू राजभर,सुजीत सिंह, रमायन यादव, रामधनी चौहान,ज़हीर सेराज,हरिशचन्द यादव, राजेश यादव,बबलू यादव,ईक्बाल, अनीस हलचल,अमान अहमद, अप्पू मौर्या,मुख्तार हुसैन,नसिरुल्लाह अंसारी,आदि नेता उपस्थित थे!



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< डीआरम ने किया मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय मंत्री भाजपा ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक >>