सपा छात्र सभा ने छात्रों को दिलायी सपा की सदस्यता

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशन में चलाए जा रहे समाजवादी सदस्यता अभियान के अंतर्गत राम लगन पी.जी.कॉलेज घोसी मऊ में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो छात्र/छात्राओं ने समाजवादी छात्र सभा की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने छात्राओ से सदस्यता अभियान के अंतर्गत जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव छात्रो के हितो में कार्य किये है।
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र विरोधी है जिसमे जीरो फीस पर दाखिला,छात्रो की स्कालरशिप पर कम आना जिससे गरीब कमजोर छात्रो को पढ़ाई मे समस्या आती है समाजवादी पार्टी सदैव छात्रो के उज्जवल भविष्य के लिए काम किया है उदाहरण के तौर पर आज आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ो मेघावी छात्रो को लैपटॉप वितरण कर हौसला बढ़ाया जो काम सत्ता में बैठे लोगो को करना चाहिए वो काम हम समाजवादी लोग विपक्ष में कर रहे।
छात्र नवजवान किसान बुनकर सभी वर्गों का इस सरकार में शोषण हुआ है।
कार्यक्रम के आयोजक विधानसभा अध्यक्ष घोसी विश्वास सोनकर छात्र संघ महामंत्री रहे।
उसके बाद घोसी विधानसभा के अल्लीपुर में दर्जनों छात्रो को सदस्यता ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव अखिलेश भारती,जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह प्रिंस,कृश्णा यादव,अभय यादव,शशिराज यादव,मुलायम बागी,जिला सचिव फ़ैयाज़ अहमद,आजम अंसारी,रवि वर्मा,आरिज खान कोषाध्यक्ष मो.आसिफ आदि समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

