जाने क्या कहा पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने।





 

 

 पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को  पत्रकार वार्ता किया गया जिस पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कल मऊ की धरती पर राजभर समाज के नाम पर माफियाओ के सहयोग से समाजवादी पार्टी द्वारा प्रयोजित एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में राजभर समाज को बूरी तरीके से अपमानित करने का कार्य किया गया है, समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिस समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है हो उस समाज में राष्ट्र बीर राजा महादेव सुहेलदेव राजभर जैसे महानायक को पैदा करने का काम किया हो, उस पूरे समाज को दारूबाज कहकर अपमानित करने का कार्य कल मऊ की धरती से किया गया। ये पूरी तरीके से समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बडे़ दूर-दूर से समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता राजभर समाज का भेष बनाकर उस रैली में आये। ये पूरी तहर से नकली लोगो का कार्यक्रम था।  श्री राजभर द्वारा बताया गया। कि इसी नवम्बर माह में इसी मऊ की धरती पर असली राजभर समाज के लोग इकठ्ठा होने जा रहे है। इस रैली में पूरे पूर्वाचल से मऊ की धरती पर राजभर समाज का एक-एक नवजवान एक-एक बुजूर्ग राजभर पूरा समाज इकठ्ठा होकर ऐसी नकली रैली का पर्दाफास करने का काम नवम्बर माह के आखरी सप्ताह में करने का कार्य करेगा। इसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जायेगी। उक्त अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि समाज का इस्तेमाल करके कैसे अपने आप को मजबूत कर ले, ऐसी मानसिकता के साथ कार्य करने वाले राजनित करने वाले लोग आज राजभर परिवार को ठगने का प्रयास कर रहें है। ऐसा किसी भी स्थिति में नही होने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि कल मंच से राजभर समाज को शराबी कहकर गाली दिया गया है उसका एक-एक जवाब राजभर समाज की मऊ की ऐतिहासिक रैली से दिया जायेगा। उक्त अवसर पर पत्रकारों के महंगाई के सवाल पर श्री राजभर ने कहा कि सरकार विकास की योजनाओ को प्राथमिकता देने में लगी हुई है। जिससे की जनता का अधिक से अधिक भला हो सके, इसके लिए महंगाई कुछ हद तक आ जाती है सरकार द्वारा इसपर ध्यान दिया जा रहा है जल्द ही इसका समाधान कर दिया जायेगा। उक्त अवसर पर अनिल राजभर ने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओ को अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को पहुचाया जा सके। इसके लिए हमारी सरकार भरपूर कोसिस कर रही है, और योजना का लाभ लोगो तक पहुँचाया जा रहा है।

उक्त अवसर पर  विधायक घोसी विजय राजभर, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा छात्र सभा ने छात्रों को दिलायी सपा की सदस्यता
जाने मऊ में किसे मिली किस थाने की कमान >>