जाने क्यो हुई भार ग्राम पंचायत निवासी दिलीप की हत्या

*थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत भार गांव में युवक की हत्या मामलें का हुआ खुलाशा, घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल एक लोहे की कुल्हाड़ी व एक फावड़ा बरामद किया गया बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना *सरायलखंसी* पुलिस को उस वक्त अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 542/21 धारा 302,201,120बी भादवि में वांछित अभियुक्तगण योगेश शर्मा, विपिन शर्मा, मुकेश शर्मा पुत्रगण भरत शर्मा निवासीगण भार थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लोहे की कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद कर अभियुक्तगण का चालान न्यायालय किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.10.2021 को थाना स्थानीय पर भार गांव में एक युवक का शव गांव के पास ही एक कुएं में मिलने की सूचना मिली जिसकी जांच की गयी तो पता चला कि उक्त शव गांव के ही दिलीप पाण्डेय पुत्र रामाश्रय पाण्डेय निवासी भार थाना सरायलखंसी की है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पूर्व में ही गुमशुदगी दर्ज है। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर दो नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 542/21 धारा 302,201,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी।
उक्त अभियुक्तों से जब कड़ाई से पुछताछ किया गया तो घटना कारित करने का स्वीकार करते हुये बताये कि योगेश शर्मा व मुकेश शर्मा द्वारा हत्या किया गया है और विपिन शर्मा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल योगेश शर्मा को देकर साजिश रचकर हत्या करवाया गया है।
*

