नीट परीक्षा पास कर साक्षी ने बढ़ाया जनपद का गौरव





यूजीसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में जनपद के सदर तहसील के कुशमौर निवासिनी साक्षी द्विवेदी पुत्री मनोज द्विवेदी ने नीट परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है ।  कड़ी मेहनत और परिश्रम की वजह से साक्षी ने यह मुकाम हासिल किया साक्षी द्विवेदी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता साथ ही अपने दादा दादी वह अपने चाचा को दिया है। वही साक्षी के पिता ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बनू लेकिन मैं बन नहीं पाया तो अपनी बेटी को इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित किया साथी साक्षी के माता ने कहा कि सीरियलों में जब मैं डॉक्टरों को देखती थी तो मुझे बहुत अच्छा लगता था मैंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जिसकी वजह से आज बेटी की सफलता से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। वही साक्षी के दादा राजेंद्र द्विवेदी व चाचा अरविंद द्विवेदी व विनय द्विवेदी अपने भतीजी की सफलता से  काफी उत्साहित नजर आए तो वही अपनी भतीजी की सफलता पर बधाई दिया। वही साक्षी को सफलता पर बधाई देने वालों का उनके आवास पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है वही साक्षी की शिक्षा दीक्षा सनबीम स्कूल मऊ फातिमा स्कूल व स्नातक की शिक्षा लक्ष्मी नारायण पीजी कॉलेज से हुई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यो हुई भार ग्राम पंचायत निवासी दिलीप की हत्या
दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार >>