दिव्यांगों को दी गई ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर

रतनपुरा (मऊ)।स्थानीय ब्लाक के सभागार कक्ष में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 62 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर का वितरण जिला दिव्यांग अधिकारी उमाशंकर वर्मा की अध्यक्षता में वितरण किया गया। जिस के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं घोसी के भाजपा विधायक विजय राजभर रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरिता राजभर रही। ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे पर खुशी की चमक स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रही थी। इस मौके पर एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार यादव, एडीओ कोआपरेटिव अमिताभ श्रीवास्तव ,धनंजय शुक्ला, जगदीश यादव ,संतोष कुमार, नोमान अहमद ,अंबरीश त्रिपाठी, तारक नाथ राजभर सहित भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, कृष्णा राजभर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद कुमार राम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

