सपा ने मासिक बैठक में बनाई विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति






समाजवादी पार्टी जनपद मऊ की मासिक बैठक जिलाकार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा करने की रणनीति बनाई गई।विधानसभा चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी के लिए करो मरो का होने जा रहा है।जनता की नजर समाजवादी पार्टी के पक्ष में है व बहुसंख्यक लोग योगी सरकार से तंग आ चुके हैं इनसे छुटकारा पाने के लिए समाजवादी पार्टी को विकल्प मानकर जनता का मूड समाजवादी पार्टी के लिए सड़कों पर आ रहा है जिसे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने को अखिलेश यादव मानकर जनता का सहयोग करें और इस आताताई घमंडी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखार फेका जाए।यह चुनाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए अग्नि परीक्षा होगी।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विजय यात्रा को जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है। लगता है कि समाजवादी पार्टी 400सीटें जीतने जा रही है कार्यकर्ताओं को यह मानकर रहना है जब तक योगी सरकार की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं।भाजपा के लोगों से जनता अब तक चुकी है महंगाई और विकास की बात ना करके केवल सांप्रदायिकता की बात करते हैं व मौके की तलाश में हैं कि चुनाव के पूर्व दंगा करा दिया जाए जिससे लोगों का ध्यान मंगाई भ्रष्टाचार नोटबन्दी से ध्यान हटाकर केवल हिंदू मुसलमान करके चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सजग रहना पड़ेगा।उनके उकसाने में ना आकर पार्टी के हर कार्यकर्ता चाहे किसी भी लेवल का हो उसको किसी तरह अपना बूथ जीतना होगा।हारने वाले कार्यकर्ता सपा का असली सिपाही नहीं हो सकता।सरकार बनानी है तो बूथ जीतना होगा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिनांक 12-12-2021 इसको जिला मुख्यालय छितनपुरा नगरपालिका के सहन में सायँ 7बजे से समाजवादी पार्टी का मुशायरा व कवि सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं बैठक को पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन अरसद जमाल, चेयरमैन राम प्रताप यादव,राष्ट्रीय सचिव राम हरि चौहान, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान,जिला महासचिव कुद्दुश अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान,राहुल दुबे,दूधनाथ यादव,डॉ०रमेश कुमार,धीरज राजभर,रामधनी यादव, नगर अध्यक्ष जहीरसेराज,महेंद्र चौहान,अखिलेश यादव,अनिल यादव,दिलीप पांडेय,शाहनवाज खान,आदि लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिव्यांगों को दी गई ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर
वाहन चोर गिरफ्तार कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद >>