वाहन चोर गिरफ्तार कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद





 

 

05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाईकिल, चोरी के 07 मोबाईलफोन व 02 अदद तमंचा 315 बोर एवं 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद-*

पुलिस अधीक्षक मऊ  सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर ढेकुलिया पुल के पास से 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाईकिल, चोरी के 07 मोबाईलफोन व 02 अदद तमंचा 315 बोर एवं 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

कड़ाई से पूछताछ उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग दोस्त है चलते फिरते राहगीरो का मोवाइल चुराकर तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानो से मो0सा0 चुराकर इसका नम्बर प्लेट हटाकर तथा किसी -2 का चेचिस न0 मिटाकर चलते है जिससे पकड़े न जाय। अन्य चोरी की मो0सा0 व मोवाइल बेचकर पैसो को आपस में बांट लेते है। साथ ही साथ उक्त मोटरसाईकिल अपाची को भीटी चौक से चोरी करना तथा अन्य मो0साइकिल को अन्य जगहों से चोरी करना स्वीकार किया गया।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-*

1. श्रीनिवास उर्फ किशन पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम मूगमाँस थाना कोपागंज जि0 मऊ।

2. रोशन पुत्र रणजीत यादव ग्राम कटवास थाना कोपागंज जि0 मऊ।

3. पंकज कुमार पुत्र अशोक प्रसाद निवासी ग्राम मेहदियाकुन्ड थाना मधुबन जिला मऊ।

4. अभिषेक पुत्र राजेश निवासी पारा मुबारकपुर थाना कोपागंज मऊ।

*फरार अभियुक्त-*

5. राधेश्याम राजभर उर्फ राधे पुत्र विजय राजभर निवासी रेवरीडीर थाना कोपागंज मऊ।

*बरामदगी-*

1. बजाज सीटी-100 (बिना नम्बर प्लेट)।

2. टीवीएस अपाचे (बिना नम्बर प्लेट)।  

3. हिरो होण्डा पैसन प्रो0 (बिना नम्बर)।

4. चोरी के 07 मोबाईलफोन (विभिन्न कम्पनियों के)।

5. 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्ताकर्ता पुलिस टीम-*

निरीक्षक  संजय त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराहियान।

 

उपनिरीक्षक  सच्चिदानंद यादव प्रभारी स्वाट टीम मय हमराहियान।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा ने मासिक बैठक में बनाई विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति
शक्ति सिंह बने भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी >>