कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी






मऊ। कृषक प्रशिक्षण ग्राम स्तरीय रवि गोष्टी भेला बांध स्थित पंचायत भवन में हुई। यह गोष्ठी 9 विकास खंडों में आगामी 14 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में चलेगी।
उल्लेखनीय है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कृषि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए ही कृषक गोष्ठी विकास खंड स्तर पर हो रहा है। इनमें एक ही स्थान पर किसानों को विभिन्न जानकारी कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
 कृषि गोष्ठी का  शुभारंभ  डॉक्टर एसएन सिंह चौहान ने करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश पर समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह गोष्ठी विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा व कृषि संयंत्रों पर मिल रहे अनुदान के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने प्रगतिशील किसानो से फसल अवशेषों को नहीं जलाने व  बागवानी की खेती के लाभ बताते हुए उसे करने के लिए किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन  वार्ताकार /उद्घोषक राजेश श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर डॉ वीके सिंह रामकृष्ण राय ,धीरेंद्र राय ,राम बहादुर सिंह ,मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
गोष्ठी में डॉ वीके सिंह  ने फसलों में प्रयोग किए जा रहे अनेक लाभकारी  तत्वो के बारे में किसानों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यूरिया के अत्यधिक प्रयोग को कम करने के लिए किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।
 इनमें पशुपालन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, मृदा पोषक तत्व की उर्वरता बढ़ाने, बीज व भूमि शोधन, फसल बीमा, मत्स्य पालन ,जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन चमडियांव, घोसी में भी गोष्ठी का आयोजन करके किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों के अवैध कब्जों पर कार्यवाही - बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली के आदेश
51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच (200 मिली) अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार >>