51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच (200 मिली) अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *घोसी* पुलिस द्वार मधुबन मोड़ के पास से संदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी दरियाबाद थाना घोसी के कब्जे से 10 लीटर, थाना *कोपागंज* पुलिस द्वार काछिकला से रामध्यान पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी इटौरा डोरीपुर थाना कोपागंज के कब्जे से 14 लीटर, थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा सेमरी कलौरा से वीरेन्द्र चौहान पुत्र पंकज निवासी बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ के कब्जे से 10 लीटर, थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा सहादतपुरा से मनोज जायसवाल पुत्र नन्दलाल निवासी मुंशीपुरा थाना कोतवाली के कब्जे से 25 पाउच (200 मिली) बन्टी बबली देशी शराब, हेमन्त कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी छोटी रहजनिया थाना कोतवाली के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

