सपा की फ्रंटल संगठनों की बैठक सम्पन्न





 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी फ्रंटल संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने की और बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में कुद्दुश अंसारी जिला महासचिव सपा उपस्तिथ रहे।
कुद्दुश अंसारी ने कहा कि 2022 में ये छात्र नौजवान अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार  तानाशाह रवैया अपना रही है जो अत्यंत निन्दनीय है सरकार आती जाती रहती अधिकारी नैतिकता के आधार पर काम करे और सभी पदाधिकारी संगठन के मजबूती पर बल प्रदान करे।
युथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युथ आइकॉन है और प्रदेश का नौजवान इन्हे पुनः 2022 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने कहा कि नेता जी कहते है कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती ये नौजवानों पर उनका भरोसा है तो हम नौजवानों की भी जिम्मेदारी है बनती है कि अपने नेतृत्व के विस्वास पर खरा उतरे।
कार्यक्रम का संचालन अरशद बशर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह,कृष्णा यादव,अभय यादव,शशिराज यादव,जिला महासचिव अखिलेश भारती,जिला सचिव फ़ैयाज़, आजम,भीम यादव,कार्तिक,सूर्यमणि भारती,महेश चौहान,आकाश पाण्डेय,इकाई अध्यक्ष मो.आसिफ,शाहिद अफरोज,सादिक,शिवम गुप्ता,नजबुल,अमित यादव,कुलदीप यादव,दिनेश कुमार,सुमित कनौजिया,जिला महासचिव लो.वा.दीपक यादव,जिला महासचिव युथ ब्रिगेड कौशल यादव, आदि पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 51 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब तथा 25 पाउच (200 मिली) अवैध देशी शराब के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मऊ में दिया स्वच्छता का संदेश >>