भाजपा प्रदेश महामंत्री ने मऊ में दिया स्वच्छता का संदेश






मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जनपद में विविध प्रकार के कार्यक्रम तथा अभियान चलाए जा रहे है।
                 उसी क्रम में नगर के ब्रह्मस्थान स्थित मंदिर प्रांगण एवं टैक्सी स्टैंड पर प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
                 तत्पश्चात पुरानी तहसील स्थित आर एस प्लाजा में नगर पूर्वी,नगर पश्चिमी तथा परदहां मण्डल के शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं संयोजकों की आवश्यक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
                 प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने प्रभारी एवं संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए माता के समान सम्माननीय है, यहां कार्यकर्ता भावनात्मक लगाव से जुड़ते हैं। हमारा ध्येय राष्ट्र का उत्थान तथा हमारा मूल मंत्र भारत माता की जय है।
               भारतीय जनता पार्टी की शक्ति बूथों में निहित है और शक्ति केंद्र उन बूथों का संगठित केंद्र है। हमारे शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हमारी पार्टी के रीण की हड्डी है इनकी मजबूती ही पार्टी की मजबूती है।
                हम सबको प्रण लेना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनहितकारी योजनाओं का प्रचार और प्रसार करते हुए पिछले विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करनी है।
                विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और नाही कोई नीति है, विपक्षियों को किसी भी कीमत पर केवल सरकार बनाना है।  हम सभी को सावधानी पूर्वक विपक्षियों की बदनीयती का पर्दाफाश जनता के बीच में करना है।
                बैठक में जिलाध्यक्ष ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा मऊ सदर के विधानसभा प्रभारी जयनाथ सिंह ने वृत्त प्रस्तुत करते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
               बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया।
               इस अवसर पर संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,संगीता द्विवेदी,नूपुर अग्रवाल,कृष्ण कांत राय,सुनील यादव,मयंक मद्धेशिया,राहुल उपाध्याय,सुधीर सोनकर,इंद्रदेव प्रसाद,अंजनी सिंह,सचिंद्र सिंह,मनीष मद्धेशिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                                    



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा की फ्रंटल संगठनों की बैठक सम्पन्न
शांति भंग की आशंका में 20 व्यक्तियों सहित एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-* >>