राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास पर इनकम टैक्स के छापे को लेकर सपा नेता ने की निंदा





कोपागंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्रकारिणी के सदस्य और विधान सभा मऊ के भूतपूर्व प्रत्यासी अल्ताफ अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शनिवार को  उत्तर प्रदेश के मऊ में समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय के आवास पर आयकर विभाग की टीम की  छापेमारी की निंदा किया है। उन्होंने कहा की . राजीव राय समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव और प्रवक्‍ता हैं और उनपर आयकर विभाग की छापेमारी ये दर्शाता है की भाजपा सरकार जाने वाली है। कहा की जिस तरह अखिलेश यादव का जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है उससे यह सरकार घबड़ा गयी है और बदले की कार्यवाही कर रही है। ऐसी कार्यवाहियों से सपा के सिपाही डरने वाले नहीं है। इस कार्यवाहियों का जबाब आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता जबरदस्त तरीके से देत्ती हुयी दमनकारियों को सत्ता के बाहर का रास्ता दिखाएगी। 
 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के मऊ आवास पर आयकर विभाग का छापा
बेहतरीन कार्य के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित >>