बेहतरीन कार्य के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षक को किया सम्मानित





 

(मऊ) जनपद मुख्यालय के बलिया मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सम्पन्न हुई बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने पूरे जनपद से आए हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को खूब सराहा।  बैंड की धुन पर मार्च पास्ट करते शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के प्राथमिक विद्यालय कइंया के छोटे-छोटे बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन को देख वह अभिभूत हो गए। बच्चों को सम्मानित करने के पश्चात उन्होंने विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक अंजनी कुमार सिंह को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया,  जिससे वहाँ उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गयी।जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में विद्यालय का निरीक्षण किया गया था और अंजनी कुमार सिंह द्वारा विद्यालय पर किये गये कार्यों की सराहना की गयी थी।
 जिलाधिकारी के हाथों पुरस्कार करने के बाद शिक्षक अंजनी कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान ही उन्हें तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को बेहतर ढंग से करने की शक्ति देते हैं। जिससे वह अपने विद्यालय के बच्चों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।उन्होने इसके लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के आवास पर इनकम टैक्स के छापे को लेकर सपा नेता ने की निंदा
13घण्टे से राजीव राय के आवास पर है आयकर विभाग की टीम >>