कोपागंज में हिंदू युवा वाहिनी ने किया समरसता सहभोज का आयोजन





पुराघाट( मऊ)हिन्दू युवा वाहिनी ब्लाक कोपागंज के नेतृत्व में पुराघाट तमसा मुक्तिधाम परिसर में कोपागंज ब्लाक कार्यकर्ता सम्मेलन व समरसता सहभोज का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व हिन्दू जनमानस उपस्थित होकर एक साथ खिचड़ी भोज कर हिन्दू एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।उक्त अवसर पर जिला प्रभारी श्री दिग्विजय राय ने कहा हिन्दू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता हिन्दू धर्म का रक्षक है और वो दिन रात हिन्दू समाज को जागरूक करने व एकजुट करने का कार्य करता है।जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा ये हिन्दुत्व की सदी है वर्तमान समय मे पूज्य योगी जी के नेतृत्व में हिन्दुत्व का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है जो युगों युगों तक पढ़ा जाएगा व आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होगा।आज 492 वर्षो का संकल्प श्री राम मन्दिर निर्माण का पूरा हो रहा है।जिस हिन्दुत्व को अपमानित करने करने का षड्यंत्र सपा बसपा व कांग्रेस करती थी आज इसी  हिन्दुत्व के आगे नतमस्तक हो रहे हैं ये सब हिन्दू समाज के एकजुटता के कारण सम्भव हो रहा है।ब्लाक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा आज पहली बार पूज्य योगी जी की सरकार के कारण अपराधियों में भय व जनता में खुशहाली दिखाई दे रही है।गरीबों को आवास शौचालय व मुफ्त राशन मिल रहा है।हम सबको मिलकर फिर एक बार योगी जी की सरकार बनाना है।उक्त अवसर पर श्री कन्हैया दास,डॉ मिथलेश,अजय राय,विनीत तिवारी,देवेन्द्र राजभर,अवधेश मौर्य,प्रदीप राजभर,गोविंदा साहनी,सूरज विष्वकर्मा,सोनू मौर्य,मनोज मौर्य,रंजीत राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< काझा खुर्द प्राथमिक चिकत्सा केंद्र पर शारदा नारायन हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सीय शिविर  का आयोजन
सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धघाटन >>