सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धघाटन

घोसी तहसील क्षेत्र के सराय गंगा पब्बी में सराय गंगा पब्बी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रवक्ता राजीव राय रहे। श्री राय ने फीता काट कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किये। कबड्डी प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुये राजीव राय ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए और उन्हें ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेशमी कालेज मऊ और भीम एकेडमी कोइरियापार के बीच खेला गया। जिसमे रेशमी कालेज विजेता रहा। वही कार्यक्रम का आयोजनकर्ता अध्यक्ष सुधीर यादव, पंकज यादव, सुधाकर यादव,अभिषेक चौहान, संजय चौहान आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

