मधुबन विधान सभा : भरत भैया के मैदान में उतरने से भाजपा की अटकी पड़ी है साँसे





जंग के मैदान में अगर अपने ही बगावत कर दे तो मात मिलना लाजमी है कुछ इसी तरह मधुबन विधानसभा की राजनीति में चल रहा है। कभी भारतीय जनता पार्टी मऊ की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाने वाले भरत सिंह उर्फ भरत भैया टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। मगर भाजपा ने टिकट नही दिया जिससे भरत सिंह ने भाजपा से बगावत कर दी। 2017 विधान सभा मे भी भरत सिंह बगावती रुख में आ गये। मगर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मनाने पर मान गये और जमकर भाजपा के लिये प्रचार की नतीजा यह रहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा को मधुबन में बड़ी जीत मिली मगर इस बार 2022 के विधान सभा चुनाव में भरत सिंह को भाजपा से टिकट नही मिला तो वे बगावत कर मैदान में उतर गये मधुबन में भाजपा जो 2017 में एक नम्बर पर थी उसकी जमीन वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार व भाजपा के पूर्व नेता भरत सिंह खिसका रहे है। भरत सिंह ने भाजपा के बड़े वोट बैंक में सेंध मारी कर दी है



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शारदा नारायन क्लिनिक पे आयोजित हुआ निःशुल्क जांच शिविर
मतदान प्रक्रिया में भाग लें , मतदाता होने पर गर्व महसूस करें :-डा0 संजय सिंह >>