मतदान प्रक्रिया में भाग लें , मतदाता होने पर गर्व महसूस करें :-डा0 संजय सिंह

रोटरी क्लब मऊ द्वारा मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं। आगे डा0 संजय सिंह ने युवाओं से अपील की कि युवा मतदाता मतदान का सही उपयोग करके लोकतंत्र की गरिमा को बरकरार रख सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को मतदान करने पर विशेष जोर देते हुए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। मतदान करना एक अधिकार होने के साथ साथ नागरिक की जिम्मेदारी भी है। यदि इस बात को युवा समझ ले तो देश की दशा और दिशा दोनों को बदला जा सकता हैं। इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह,डा0 राहुल कुमार,डा0रूपेष के0 सिंह,गौरव ंिसह,पंकज आदि लोगो ने लोकतत्र को मतदान देकर मजबुत बनाने का षपथ लिए।

