उत्सर्ग एक्सप्रेस पुनः चालू होने से मोहम्मदाबाद के व्यापारियों में खुशी





मोहम्मदाबाद गोहना मऊ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार संध्या संपन्न हुई बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आज से उत्सर्ग एक्सप्रेस प्रत्येक दिन छपरा से चलकर फर्रुखाबाद को मोहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन से होकर लगातार जाती रहेगी जिससे अब यहां के कपड़ा किराना गला लोहा आदि के व्यापारियों को अब ट्रेन के चलने से काफी आसानी या होंगी जिसको लेकर व्यापारियों ने एक बैठक कर खुशी जताई व्यापारियों का कहना है कि कई महीनों से इस ट्रेन के बंद रहने से जहां हम सभी लोगों को भारी दिक्कतें होती थी तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस का किराया भी ज्यादा लगता था अब हम लोगों को मोहम्मदाबाद गोहना स्टेशन से प्रत्येक दिन यह सेवा मिलती रहेगी बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के दर्जनों व्यापारी बुनकर आदि मौजूद रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मतदान प्रक्रिया में भाग लें , मतदाता होने पर गर्व महसूस करें :-डा0 संजय सिंह
चुनाव में वाहन उपलब्ध नही कराने पर दर्ज होगा वाहन स्वामियों पर मुकदमा >>