जाने कैसे हुई हलधरपुर में चार लोगो की मौत





मऊ हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तथा चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बसों को आरी से काटकर बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे मऊ से रसड़ा के लिए जा रही सवारियों से भरी निजी बस बलिया स्थित देवस्थली विद्यापीठ की दूसरी बस जो चुनाव की ड्यूटी में लगी थी। उसमें सिर्फ चालक श्यामदेव राम और खलासी विजयशंकर सिंह ही थे। वह मऊ की तरफ आ रही थी। धर्मागतपुर के पास दोनों बस की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों के जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। रात का समय होने के कारण लोगाें को निकालने अथवा पहचानने में परेशानी हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोहे की आरी से बस को काटकर बचाव कार्य शुरू किया। इसमें स्कूल बस चालक और खलासी बलिया जनपद के रामनगर सवरा निवासी श्यामदेव और विजय शंकर घायल हो गए। यात्री बस में सवार बलिया के राजू तिवारी, सरायभारती निवासी सदानंद राजभर, गाजीपुर जनपद के गोविंदपुर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस का जवान अनिल कुमार यादव और बलिया के सराय निवासी नाजिम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पूजा सिंह, लल्लन चौहान, पवन कुमार सिंह समेत कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए भेज दिया ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रयास करने की अपील की
जाने क्यों अब्बास अंसारी पर लगा २४घंटे का बैन >>