जाने क्यों अब्बास अंसारी पर लगा २४घंटे का बैन





मऊ सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी एवं बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने शिकंजा कस दिया है। वर्तमान में इनके चुनावी प्रचार रथ को लखनऊ निर्वाचन आयोग ने रोक दिया है। आदेश दिया है कि अगले 24 घंटे तक अब्बास अंसारी जनता के बीच चुनाव प्रचार प्रसार के लिए नहीं जा सकेंगे। इनकी निगरानी के लिए उप जिलाधिकारी सदर /निर्वाचन अधिकारी ने एक टीम गठित करके वीडियो और इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं कि इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए साथी चुनाव आयोग के आदेशों का अक्षर सा अनुपालन कराया जाए।
गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी एवं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने एक चुनावी जनसभा में एक अमर्यादित बयान प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ दिए थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने कैसे हुई हलधरपुर में चार लोगो की मौत
शारदा नारायन फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के बच्चो ने मतदाताओं को किया जागरूक* >>