शारदा नारायन फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के बच्चो ने मतदाताओं को किया जागरूक*





*शारदा नारायन फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के  बच्चो ने मतदाताओं को किया जागरूक* 
भुजौटी स्थित शारदा नारायन फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो ने अपने द्वारा बनाये गए पोस्टरों एव स्लोगनों " आपका मतदान लोकतंत्र कि जान "  "जन-जन का नारा है , मतदान अधिकार हमारा है " इत्यादि से लोकतंत्र के इस महापर्व के बारे में बताया तथा लोगो को प्रेरित किया कि लोकतंत्र में मतदाता के फिंगर में बहुत शक्ति होती है "पावर इज़ इन योर फिंगर" तथा आपका वोट "योर वोट ,योर फ्यूचर " है। स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट सुनील कुमार सिंह ने हमारे सविंधान के बारे में तथा उसके उसमे मताधिकार के बारे में बच्चो को विस्तृत रूप से बताया तथा सभी अध्यापकगण  , एव स्कूल स्टाफ सहित बच्चो आगामी 7 मार्च 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एव परिवार के बड़े सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर राघवेन्द्र शुक्ल ,संजीव राय, आदिल ,उपाध्याय ,प्रीति,बीना,सना ,मुस्कान ,सिद्धि ,उषा इत्यादि स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जाने क्यों अब्बास अंसारी पर लगा २४घंटे का बैन
मतदान के दिन बंद रहेंगे समस्त दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान >>