आजमगढ़ संसदीय उप चुनाव को लेकर निरहुआ ने बढ़ाई अपनी सक्रियता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद आजमगढ़ संसदीय सीट जल्द ही चुनाव होने वाले है जिसे देखते हुए भाजपा नेता और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने बातचीत में कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो आजमगढ़ लोकसभा का उप चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि, जब वे अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं तो अब कोई भी चुनाव लड़ेंगे. अगर पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। निरहुआ ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के विकास को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं इसलिए हमनें क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं प्रशासन को दी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं। अपने निजी स्वार्थ से हटकर उन्हें किसी से मतलब नहीं है।

