चौराहों के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन ने शुरू की सीमांकन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद को सुंदर एवं पर्यटन की दृष्टि से विशेष पहचान दिलाने हेतु ढेकुलिया तिराहा पर *अपना मऊ* नाम से *आई लव मऊ* सेल्फी प्वाइंट बनाया जाए जाएगा जिसका आज मौके पर सीमांकन कर पिलर बनाने के स्थल की निशानदेही कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसमें लगभग 60 फीट चौड़ा तथा 20 फीट ऊंचा आकार की दीवाल बनाई जाएगी जिसमें आई लव मऊ सुंदर अक्षरों से लाइट लगाते हुए बनाया जाएगा तथा उसके किनारे पैदल चलने वाले व्यक्तियों का रास्ता ,वृक्ष और बाउंड्री बनाई जाएगी. बीच में छोटा लोटस तलाब बनाया जाएगा तथा लोगों के बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था होगी तथा 24 घंटे कार्य करने वाली एक कैंटीन भी बनाई जाएगी. सर्वप्रथम मिट्टी भराई का कार्य और पिलर लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है. इस प्रकार यह स्थल मऊ जनपद के विशेष पहचान बनाएगा .यह कार्य मऊ जनपद को सुंदर बनाने की दिशा में एक बेहतर प्रयास होगा और मऊ को एक नवीन पहचान दिलाएगा मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, इंजीनियर विनियमित क्षेत्र ,इंजीनियर पीडब्ल्यूडी उपस्थित रहे ।

